बदायूं, अक्टूबर 15 -- Badaun News: बाइक अनियंत्रित होकर फिसलने से युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। मोड़ पर बाइक फिसलने से दोनों सड़क पर गिर पड़े। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। हादसा सहसवान कोतवाली क्षेत्र के मुड़ारी सिधारपुर मोड़ पर हुआ। गांव घूरनपुर निवासी अब्दुल कादिर 35 वर्ष पुत्र पप्पन अपने साथी सोहेल 28 वर्ष पुत्र लड्डन के साथ ग्राम मुड़ारी सिधारपुर से घर लौट रहा था। मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे दोनों सड़क पर गिर पड़े। गंभीर चोट लगने से अब्दुल कादिर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सोहेल घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। घायल सोहेल का इलाज चल रहा है। हादसे से अब्दुल कादिर के प...