Badaun News: बाइक को बचाने में पेड़ से टकराई पिकअप, दो गंभीर
बदायूं, अक्टूबर 29 -- Badaun News: बिल्सी। वजीरगंज-बिल्सी मार्ग पर मूसेपुर गांव के पास बुधवार दोपहर बाइक को बचाने के प्रयास में पिकअप अनियंत्रित होकर पीपल के पेड़ से टकरा गई। हादसे में चालक मदनलाल और पिकअप सवार छोटेलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों घायल वाहन में फंस गए। वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव कंजुआ निवासी मदनलाल पिकअप लेकर बिल्सी से अपने गांव लौट रहे थे। मूसेपुर गांव के पास सामने आई बाइक को बचाने के प्रयास में चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और पिकअप सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। राहगीरों ने पिकअप की खिड़की तोड़कर दोनों घायलों को बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.