बदायूं, जुलाई 16 -- Badaun News: बदायूं, संवाददाता। तेल बेचकर लौटे किसान की बाइक के बैग से अज्ञात चोर 80 हजार रुपये निकाल ले गए। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने फुटेज और फोटो के साथ सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के लावेला चौक का है। वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव ईटाऊआ निवासी मुनेश पाल सिंह पुत्र ओमपाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह मेंथा का तेल बेचने के लिए लावेला चौक स्थित एक व्यापारी के यहां आया था। तेल बेचने के बाद मिले 80 हजार रुपये उसने अपनी बाइक के बैग में रख दिए। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: बर्तन की दुकान में सेंध, दीवार तोड़कर 80 हजार रुपये की नकदी चोरी इसके बाद वह करीब एक मिनट के लिए व्यापारी की दुकान के अंदर चला ग...