Badaun News: बाइक की टक्कर से युवक की मौत, अज्ञात पर मुकदमा
बदायूं, अक्टूबर 20 -- Badaun News: बाइक की टक्कर से दो युवक घायल हो गए थे। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर एक युवक को बरेली के निजी अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घायल साथी की तहरीर पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। 15 अक्तूबर को मूसाझाग थाना क्षेत्र में थाने से करीब 100 मीटर पीछे दोपहर एक बजे हादसा हुआ था। डहरपुर निवासी अमरजीत अपने साथी अमन राठौर के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। दोनों ने सड़क किनारे बाइक रोककर बातचीत शुरू की। तभी सामने से आई बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। जिला अस्पताल में इलाज के बाद अमन को बरेली के निजी अस्पताल भेजा गया, जहां 16 अक्तूबर को उसकी मौत हो गई। 18 अक्तूबर को पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.