Badaun News: बाइक की टक्कर से घायल रिटायर्ड फौजी की मौत
बदायूं, अगस्त 5 -- Badaun News: बिल्सी, संवाददाता। सड़क किनारे टहल रहे सेवानिवृत्त फौजी को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल फौजी को अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया। निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा बिल्सी कोतवाली क्षेत्र के गांव बांस बरोलिया में सोमवार रात करीब आठ बजे हुआ। गांव निवासी महेंद्र पाल सिंह पुत्र बलदेव प्रसाद जो भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हो चुके थे, खाना खाने के बाद वजीरगंज-बिल्सी मार्ग पर टहल रहे थे। इसी दौरान बिल्सी की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि महेंद्र पाल सिंह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.