बदायूं, सितम्बर 23 -- Badaun News: बिनावर, संवाददाता। घर के बाहर खेल रहे छह वर्षीय किशोर को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल किशोर को परिजन बरेली के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।बिनावर थाना क्षेत्र के गांव पस्तोर निवासी सत्येंद्र सिंह का छह वर्षीय पुत्र अनुराग सोमवार शाम करीब सात बजे घर के सामने खेल रहा था। इसी दौरान विजय नगला से आ रहे बाइक सवार युवक ने टक्कर मार दी। हादसे में अनुराग गंभीर रूप से घायल हो गया। कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और बाइक सवार को रोक लिया गया। इसके बाद परिजन एंबुलेंस की मदद से अनुराग को बरेली के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां मंगलवार सुबह इलाज के दौरान अनुराग ने दम तोड़ दिया। मौत की...