Badaun News: बाइक और लोडर की टक्कर में युवक की मौत, दो गंभीर
बदायूं, नवम्बर 9 -- Badaun News: बदायूं। बाइक और लोडर वाहन की टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक युवक की हालत नाजुक होने पर बरेली रेफर किया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे में घायल दो अन्य युवकों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम को भेज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बिल्सी कोतवाली क्षेत्र में कछला-शाहाबाद हाईवे पर बदायूं स्टैंड के पास रविवार देर रात हादसा हुआ। बिल्सी थाना क्षेत्र के अंबियापुर गांव निवासी अर्चित 21 वर्ष, पवन कुमार उर्फ पारस और सुमित दिवाकर रविवार रात बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान बदायूं स्टैंड के पास एक लोडर वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.