Badaun News: बाइक और रुपये को विवाहिता को पीटा, मुकदमा
बदायूं, नवम्बर 3 -- Badaun News: अतिरिक्त दहेज में बाइक और दो लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने, मारपीट कर घर से निकालने के आरोप में पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। रेलई माधोपुर गांव निवासी कासमीन पत्नी मुहम्मद आरिफ ने सीओ को शिकायत देकर बताया कि उसकी शादी करीब सात साल पहले संभल जिले के चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हाता निवासी आरिफ के साथ हुई थी।कासमीन का आरोप है कि पति आरिफ, ससुर मुहम्मद मोमिन, जेठ बब्बू और देवर नन्हे व इरफान दहेज से खुश नहीं थे। वे बाइक और दो लाख रुपये की मांग कर उसे प्रताड़ित करते थे। करीब दो साल पहले पिता की मृत्यु के बाद उसने मायके की आर्थिक स्थिति कमजोर होने की बात भी कही, लेकिन उत्पीड़न बंद नहीं हुआ। आरोप है कि आठ महीने पहले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.