Badaun News: बाइकों की भिड़ंत में दो गंभीर घायल
बदायूं, अगस्त 20 -- Badaun News: कुंवरगांव। कुंवरगांव-कैली मार्ग पर बुधवार अपराह्न मेंथा प्लांट के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में इनायतगंज निवासी वीरपाल 45 वर्ष पुत्र रतनलाल और उनके साढ़ू का बेटा मुनेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। गांव इनायतगंज निवासी वीरपाल अपने साढ़ू के बेटे मुनेंद्र के साथ बाइक से कुंवरगांव की ओर आ रहे थे। इसी दौरान निजामपुर निवासी नवीहसन पुत्र सलमान बाइक से कुंवरगांव की तरफ जा रहा था। मेंथा प्लांट के पास दोनों बाइकों में भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने नवीहसन को बाइक समेत हिरासत में लेकर मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा। पुलिस ने बताया कि बाइक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.