Badaun News: बाइकों की आमने-सामने टक्कर में बुजुर्ग की मौत, तीन घायल
बदायूं, अगस्त 25 -- Badaun News: बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब बाइक सवार बाजार से भैंस देखकर घर लौट रहे थे। टक्कर के बाद सभी घायल सड़क पर गिर पड़े। गंभीर हालत में बुजुर्ग ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अलापुर थाना क्षेत्र के म्याऊं-उसहैत रोड पर सोमवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। गिलटईया गांव के रहने वाले निसाल सिंह यादव उम्र 60 वर्ष पुत्र लाल सिंह यादव भी बाइक से अलापुर बाजार में भैंस देखने गए थे। बाजार से लौटते समय उनकी बाइक सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। हादसे में निसाल सिंह यादव के साथ आजम उम्र 30 वर्ष पुत्र नाजिर और साबिर उम्र 45 वर्ष पुत्र बाबू, दोनों भंदरा के रहने वाले, घायल हो गए। दूसरी बाइक पर सवार अंकुर उम्र 36 वर्ष पुत्र ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.