Badaun News: बहन के घर आ रहे युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
बदायूं, जुलाई 12 -- Badaun News: हिमाचल के बद्दी से बाइक पर अपनी बहन के घर आ रहे युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। हादसा उझानी कोतवाली क्षेत्र के बदायूं-बिजनौर हाईवे स्थित बराय मयखेड़ा के पास हुआ। उघैती थाना क्षेत्र के दमी नगर निवासी 18 वर्षीय केशव पुत्र संजीव कुमार हिमाचल प्रदेश के बद्दी से बाइक पर सवार होकर सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के कठौली गांव में रहने वाली अपनी बहन उपासना के घर आ रहा था। जैसे ही उसकी बाइक बराय मयखेड़ा के पास पहुंची, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में केशव गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे तत्काल अस्पताल भिजवाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.