Badaun News: बहन और भांजे की हत्या करने वाले आरोपी मामा पर चार्जशीट
बदायूं, अक्टूबर 10 -- Badaun News: बदायूं। संपत्ति के विवाद में बहन और भांजे की हत्या के मामले में पुलिस ने कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ा दी है। विवेचना पूरी होने के बाद आरोपी वीर सिंह के खिलाफ अदालत में आरोपपत्र दाखिल कर दिया गया है। वारदात में मां-बेटे दोनों की जान चली गई थी। कादरचौक थाना क्षेत्र की लखूपुरा ग्राम पंचायत के मजरा बखतपुर में 15 जुलाई की रात करीब साढ़े दस बजे संपत्ति विवाद में दो लोगों की जान चली गई थी। पति की मौत के बाद संतोषी अपने बच्चों के साथ मायके में रह रही थी। संपत्ति को लेकर उसका भाई वीर सिंह से विवाद चल रहा था। घटना वाली रात कहासुनी के बाद वीर सिंह तमंचा लेकर आया और अपने भांजे आकाश को गोली मार दी। बेटे को बचाने और आरोपी को पकड़ने के लिए संतोषी आगे बढ़ी तो वीर सिंह ने उसे भी गोली मार दी। आकाश की मौके पर ही मौत हो गई। गंभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.