बदायूं, सितम्बर 24 -- Badaun News: बदायूं, संवाददाता। रोडवेज बस परिचालक से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोप है कि किराये के रुपये वापस करने को लेकर हुए विवाद के बाद दोनों ने परिचालक को बस में खींचकर पीटा और उसकी शर्ट फाड़ दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Orai News: बिना टिकट यात्री मिलने पर हंगामा, परिचालक पर टीआई से मारपीट का आरोपघटना का विवरण फर्रुखाबाद जिले के राजेपुर थाना क्षेत्र के जैनापुर गांव निवासी श्रीकृष्ण रूहेलखंड डिपो निगम की बस के परिचालक हैं। उन्होंने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि 22 सितंबर को वह जलालाबाद से सवारियां लेकर दिल्ली जा रहे थे। रास्ते में भरिया से तीन सवारियां बस में बैठीं। किराया लेने के बाद वापसी के रुपये कम पड़ गए तो उन्होंने रुपये ख...