बदायूं, जुलाई 19 -- Badaun News: बदायूं। क्षेत्र के ग्राम रिजोला में देसी शराब के ठेके पर ओवररेट बिक्री का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली के वीडियो और अन्य साक्ष्य उनके पास हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि शिकायत करने पर उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई, जिसका ऑडियो भी होने का दावा किया गया है। प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने एसएसपी को शिकायत भेजी। जिसमें कहा, गांव में ठेका होने पर हर रोज शराब पीकर लोग झगड़ा करते हैं। ग्रामीणों ने बस्ती के बीच संचालित ठेका हटाने तथा ठेका संचालक, सेल्समैन के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: शराब की दुकानें हटाने को महिलाओं का प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...