Badaun News: बवाल भड़काने वाले को अफसर का इशारा, अपने लोग लेकर हट जाओ
बदायूं, सितम्बर 1 -- Badaun News: राजा की सीकरी में हुए बवाल से पहले एक अधिकारी द्वारा वहां सक्रिय व्यक्ति को अपने लोगों के साथ हट जाने का इशारा किए जाने की बात चर्चा है। इसके बाद सवाल उठ रहे हैं कि आखिर उस व्यक्ति के साथ कौन लोग मौजूद थे और वह उन्हें लेकर वहां क्या कर रहा था। मूर्ति स्थापना की सुगबुगाहट कुछ पुलिस कर्मियों को हुई थी। इसकी अगर बारीकी से जांच हुई तो निश्चित तौर पर उन पर कार्रवाई की गाज गिर सकती है। बड़ा सवाल है कि आखिर अधिकारी ने उसे और उसके साथ मौजूद लोगों को हटने के लिए क्यों कहा था। क्या मौके पर उनकी गतिविधियों को लेकर पहले से कोई आशंका थी? उस व्यक्ति के साथ कितने लोग थे और उनकी वहां क्या भूमिका थी, यह भी महत्वपूर्ण है। सबसे बड़ा सवाल उस व्यक्ति की पहचान और उसके साथ मौजूद लोगों को लेकर है, जिसे हटने का संकेत दिया गया था।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.