Badaun News: बवाल के तीसरे दिन जरूरी कामकाज के लिए दहशत के बीच निकले लोग
बदायूं, अगस्त 28 -- Badaun News: बदायूं। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव राजा की सीकरी में आंबेडकर प्रतिमा लगाने को लेकर हुए बवाल तीसरे दिन हालात कुछ सामान्य होते नजर आए। तीसरे दिन गुरूवार को ग्रामीण जरूरी कामकाज के लिए घरों से बाहर निकले। गांव के तिराहे पर बनी दुकानें भी खुलीं। पुलिस-पीएसी की मौजूदगी में गतिविधियां सामान्य होती दिखीं। बवाल के तीसरे दिन गुरूवार को गांव राजा की सीकरी में रोजमर्रा का कामकाज शुरू होता दिखाई दिया। तिराहे पर बनी दुकानों के शटर खुले और जरूरत का सामान लेने के लिए ग्रामीण पहुंचने लगे। कई लोग अपने आवश्यक काम निपटाने के लिए घरों से बाहर निकले। मुख्य रास्तों पर भी लोगों की आवाजाही दिखाई दी। हालांकि पिछले दिनों की घटना को देखते हुए ग्रामीण सतर्क रहे और अनावश्यक भीड़ से बचते नजर आए। पुलिस और पीएसी के जवान गांव में त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.