Badaun News: बलदेव धाम में गूंजे महाबली के जयकारे, संकीर्तन में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
बदायूं, नवम्बर 7 -- Badaun News: तहसील क्षेत्र के गांव गुधनी-खौंसारा स्थित ऐतिहासिक श्रीबालाजी दरबार बलदेव धाम दाऊजी मंदिर में बृहस्पतिवार की रात श्री बालाजी महाराज का जन्मोत्सव धूमधाम और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। महोत्सव में हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर बाबा के दरबार में माथा टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम पीठाधीश्वर महंत आचार्य ललितेश्वरानन्द महाराज के सानिध्य में आयोजित हुआ। जन्मोत्सव के अवसर पर सुबह दिव्य चोला शृंगार के बाद श्रद्धालुओं के लिए दर्शन शुरू हुए। इसके बाद सामूहिक संगीतमय सुंदरकांड पाठ हुआ। जनकल्याण और भक्तों के कष्टों के निवारण के लिए आयोजित श्री हनुमान सर्व कष्ट निवारण त्रिविध महायज्ञ की पूर्णाहुति वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुई। शाम को बाबा को छप्पन भोग अर्पित कर विशाल भजन संकीर्तन का शुभारंभ किया गया।इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.