Badaun News: बरेली में आयत को मिला गोल्ड मेडल
बदायूं, अक्टूबर 26 -- Badaun News: बदायूं। टिथोनस इंटरनेशनल स्कूल की कक्षा पांच की छात्रा आयत फातिमा ने बरेली में आयोजित कार्यक्रम में शानदार प्रदर्शन करते हुये गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। छात्रा की इस उपलब्धि से विद्यालय और परिवार में खुशी का माहौल है। आयत फातिमा ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर यह उपलब्धि हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। आयत फातिमा के पिता थाना एंटी पावर थेफ्ट डिवीजन में हेड मुहर्रिर के पद पर तैनात हैं। बेटी की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है। आयत की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.