Badaun News: बरेली का शिव भक्त कछला में बेहोश
बदायूं, अगस्त 25 -- Badaun News: बरेली के थाना सुभाषनगर निवासी 40 वर्षीय सुरेंद्र पाल कछला गंगा घाट पर स्नान करने के बाद अचानक बेहोश हो गए। इससे साथ आए कांवड़ियों में हड़कंप मच गया। घाट पर मौजूद पुलिस ने बेहोश कांवड़िए को कांवड़ मेले में तैनात डॉक्टर के पास पहुंचाया। डॉक्टर ने इलाज किया, जिसके कुछ देर बाद सुरेंद्र पाल को होश आ गया। इसके बाद वह कांवड़ियों के साथ जल लेकर बरेली रवाना हो गए। डॉक्टर ने बताया कि गर्मी के कारण उनका ब्लड प्रेशर कम हो गया था, जिसका इलाज कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.