बदायूं, जुलाई 27 -- Badaun News: कुंवरगांव, संवाददाता। गंगा एक्सप्रेस-वे हादसे में बरामद 29 भैंस की सुपुर्दगी के बाद अब पूरे मामले पर सवाल खड़े होने लगे हैं। क्षेत्र में चर्चा है कि जिन लोगों को भैंस सुपुर्द की गई थीं, उनमें से कुछ ने उन्हें गायब कर दिया और उनके बेच दिए जाने की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि इतनी बड़ी संख्या में भैंस को रात में बिना ठोस निगरानी के सुपुर्द किया जाना खुद में सवाल खड़ा करता है। हादसे के बाद पुलिस ने 19 भैंस अलग-अलग लोगों के सुपुर्द कर दी थीं, लेकिन अब कई भैंस का कोई स्पष्ट हिसाब सामने नहीं आ रहा है। यह भी पढ़ें- Badaun News: गंगा एक्सप्रेस-वे हादसा, पशु क्रूरता केस में तीन नामजद लोगों का कहना है कि अगर भैंस सुरक्षित होतीं तो उनकी स्थिति और स्थान की जानकारी सार्वजनिक की जाती, लेकिन इस मामले में...