बदायूं, अगस्त 14 -- Badaun News: नगर पंचायत उसावां बम भोले के जयकारों से गूंज उठी। यहां हजारों की संख्या में लोग धार्मिक शोभायात्रा में शामिल हुए। यह शोभायात्रा तीन डीजे टोलियों के साथ निकाली गई, जिसका आयोजन हिंदू रक्षा दल और गोरक्षा दल के प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ताओं की ओर से किया गया। सावन माह में कांवड़ लाने वालों के धार्मिक कार्यक्रम का शुभारंभ दातागंज ब्लॉक प्रमुख अतेंद्र विक्रम सिंह ने किया। उन्होंने तीनों टोलियों को रवाना किया। इस अवसर पर अक्कू पंडित, दक्ष चौधरी सहित बजरंग दल के कार्यकर्ता और हिंदू धर्म के कई प्रमुख चेहरे उपस्थित रहे。 यह भी पढ़ें- डीजे की धुन पर झूमते हुए बरेली से आए कांवड़ियाशोभायात्रा का आयोजन शोभायात्रा में राष्ट्रीय बजरंग दल की ओर से लक्ष्मी डीजे, स्वामी विवेकानंद चेतन सेवा समिति की ओर से रॉकी डीजे और सब्जी मंडी ...