बदायूं, अक्टूबर 31 -- Badaun News: रूहेलखंड के मिनी कुंभ कहे जाने वाले मेला ककोड़ा की तैयारियां तेज हो चुकी हैं। मेले की सभी तैयारियां झंडी पूजन से पहले कराने के सभी विभागों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। मेले की तैयारियों को लेकर बीते दिनों हुई समीक्षा बैठक में सभी विभागों से कहा गया कि वह अपने-अपने स्तर से तैयारियां पूरी कर लें। इसके साथ ही पुलिस प्रशासन ने भी मेले में जुटने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा का प्लान तैयार किया है। इसके साथ ही पूरा मेला सीसीटीवी से लैस रहेगा। मेला ककोड़ा में झंडी पूजन कार्यक्रम की तारीख निर्धारित हो चुकी है। यहां 17 नवंबर को ककोड़ देवी मंदिर से झंडी मेला ककोड़ा में पहुंचेगी। झंडी पूजन तक मेले में सभी तैयारियों को पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है। इसी तैयारी के बीच पुलिस प्रशासन ने मेला ककोड़ा में आने वाले ...