बदायूं, अक्टूबर 27 -- Badaun News: बदायूं। सहसवान-डकारा पुख्ता मार्ग के नवीनीकरण कार्य में मानकों को ताक पर रखकर किये गये घटिया निर्माण की जांच शिकायत के बाद भी नहीं करायी गयी है, इससे क्षेत्र के ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। सहसवान-डकारा पुख्ता मार्ग के नवीनीकरण कार्य में स्थानीय लोगों ने मानकों के विपरीत कार्य करने का आरोप लगाया था। लोगों का कहना था कि पीसी करने में टेक कोट कम डाला गया है, जिससे रोड बनते ही उखड़ना शुरू हो गयी। स्थानीय लोगों ने डीएम से इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की थी। ग्रामीणों द्वारा सड़क हाथ से उकेरते हुये की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, लेकिन फिर भी लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड के अधिकारियों ने मौके पर जाकर सड़क निर्माण की जांच कराना मुनासिब नहीं समझा। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार द्वा...