बदायूं, अगस्त 8 -- Badaun News: बदांयू। जिले में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। गुरुवार को विद्युत निगम की बरेली से आई टीम ने जिले के गांव बनकोटा, कटरा सहादतगंज, कछला, के पास प्रस्तावित विद्युत उपकेंद्र (बिजली घरों) के लिए स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता सिविल खंड सेकेंडरी बॉक्स बरेली तथा अधिशासी अभियन्ता माध्यमिक विद्युत वितरण खंड बरेली ने तीन जगहों के जैसे, डिवीजन द्वितीय में बनकोटा, कटरा सहादतगंज, डिवीजन, चौथें में कछला के समीप चयनित भूमि का जायजा लिया।अधिकारियों ने प्रस्तावित उपकेंद्र के निर्माण से संबंधित तकनीकी एवं भौगोलिक पहलुओं का अवलोकन किया। और अधिशासी अभियंता माध्यमिक विद्युत वितरण खंड बरेली के अनुसार नए बिजली घरों की 33 केवीए, एवं11,केवीए लाइन बनवाने का ...