बदायूं, अक्टूबर 25 -- बदायूं में पीईटी परीक्षा की तैयारियां Badaun News: बदायूं। जिला प्रशासन ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) की तैयारियां शनिवार शाम तक पूरी कर लीं। परीक्षा आज से शुरू होकर तीन दिन में छह पालियों में संपन्न होगी। जिले में परीक्षा के लिये 24 कॉलेज के लिये परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जहां सीसीटीवी की निगरानी एवं आयोग की गाइड लाइन के अनुसार परीक्षा करायी जायेगी। डीएम अवनीश राय ने परीक्षा से संबंधित अधिकारियों को शुचितापूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश दिये हैं। एडीएम प्रशासन मानवेंद्र सिंह भी परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां एक दिन पहले पूरी कर लीं। पीईटी परीक्षा 25 अक्टूबर, 30 अक्तूबर एवं एक नवंबर को आयोजित है। पीईटी परीक्षा दो पालियों में करायी जायेगी। कुल तीन दिन में परीक्षा की छह पालियां होंगी। प्रथम पाली की...