बदायूं, नवम्बर 15 -- कोहरे से यातायात प्रभावित Badaun News: जिले में शनिवार सुबह घने कोहरे ने जनजीवन और यातायात की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। सुबह करीब पांच बजे से ही शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक कोहरे की चादर छा गई। सुबह सात बजे तक कई स्थानों पर दृश्यता 50 मीटर से भी कम रह गई। सड़कों पर वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर धीमी गति से सफर करना पड़ा। कोहरे के कारण गंगा एक्सप्रेसवे पर भी वाहनों की गति कम कर दी गई। बदायूं-बिजनौर, बदायूं-बरेली, बदायूं-सहसवान और कछला मार्ग पर सुबह वाहन रेंगते नजर आए। कछला-उझानी मार्ग पर कोहरे का असर अधिक रहा। यहां दृश्यता कम होने के कारण चालकों को सामने चल रहे वाहन भी ठीक से दिखाई नहीं दे रहे थे। बदायूं-बरेली हाईवे पर भी वाहन चालक हेडलाइट जलाकर सावधानी से निकलते रहे। यह भी पढ़ें- Moradabad News: सीजन का पहला घना कोहर...