बदायूं, जुलाई 17 -- Badaun News: बदायूं। दहगवां ब्लॉक क्षेत्र के गांव नसीरपुर टप्पा मलसई में सगे भाइयों को उल्टियां आने के साथ ही तेज बुखार आ गया। परिजनों ने उनका इलाज कराया, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। बुखार पर काबू नहीं हो पाया जिससे दोनों सगे भाइयों की मौत हो गई। दो जवान मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया तो गांव में फैली बीमारी की वजह से दहशत बढ़ गई। उल्टी और बुखार से दो सगे भाइयों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया। स्वास्थ्य विभाग ने गांव में शिविर लगाकर मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। स्वास्थ्य विभाग गांव में काला पीलिया फैलने की बात कह रहा है। फिलहाल गांव के सभी लोगों की जांचें की जा रही हैं。

बीमारी की चपेट में गांव पिछले करीब सात दिनों से गांव नसीरपुर टप्पा मलसई में लोग उल्टी और बुखार की चपेट में आ रहे हैं।...