Badaun News: बदायूं-बिजनौर स्टेट हाईवे उघैती में गड्ढे में तब्दील
बदायूं, जुलाई 29 -- Badaun News: उघैती, संवाददाता। सड़कों के कायाकल्प को लेकर सरकार के तमाम दावे हैं, लेकिन उघैती कस्बे में स्टेट हाईवे की सड़क कई जगह गड्ढों में तब्दील हो गई है। इससे राहगीरों को गिरते पड़ते निकलना पड़ रहा है। पीडब्ल्यूडी ने शिकायतों के बावजूद संज्ञान नहीं लिया है। बदायूं-बिजनौर स्टेट हाईवे का रास्ता मुख्य बाजार से होकर निकलता है। रास्ते पर ही कस्बे का मुख्य बाजार है लेकिन कई जगह सड़क टूटने से गड्ढे हो गए हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत वाहन चालकों को है। स्पीड तेज होने पर अचानक बाइक सवार गिरकर चोटिल हो जाते हैं। चार पहिया वाहन चालकों का संतुलन भी बिगड़ने से हादसे होते हैं। पहले भी कई बार शिकायतें हुई थीं लेकिन समाधान नहीं निकाला गया। पानी का निकास न होने से मुश्किलदोनों छोर पर पानी की निकासी न होने से विभाग द्वारा सीसी रोड ऊंची ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.