Badaun News: बदायूं डिपो की बसों में 12 हजार महिलाओं ने किया फ्री सफर
बदायूं, अगस्त 27 -- Badaun News: बदायूं। रक्षाबंधन के पावन पर्व के चलते रोडवेज बसों में गुरुवार सुबह छह बजे से बहनों को फ्री सफर की सुविधा मिलना शुरू हो गयी है। अब तक बदायूं डिपो की बसों से करीब 12 हजार महिलायें फ्री यात्रा कर चुकी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बहनों के लिये रक्षाबंधन पर तीन दिन फ्री सफर की सुविधा दी है। मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत आज सुबह छह बजे से उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम की बसों में बहनों के लिये फ्री सफर की सुविधा दी गयी है। 31 अगस्त तक विशेष संचालन के तहत बदायूं डिपो की 178 बसें ऑन रूट हैं। यह भी पढ़ें- Badaun News: रोडवेज का छह दिन को स्पेशल संचालन शुरू इनमें 120 बसें आनंदबिहार के लिये संचालित हैं, बाकी बसें बरेली, मथुरा, फर्रुखाबाद, चंदौसी, दातागंज आदि रूट पर चल रही हैं। इन बसों के जरिये सुबह से अब तक अल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.