बदायूं, सितम्बर 23 -- Badaun News: बदायूं, प्रमुख संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आवास पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता के साथ सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य एवं बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य ने बदायूं के विकास से जुड़े प्रमुख मुद्दों को लेकर मुलाकात की। इस दौरान मेडिकल कॉलेज, कछला पर्यटन स्थल, ट्रॉमा सेंटर और स्पोर्ट्स कॉलेज को लेकर मुख्यमंत्री से हुई चर्चा की। मुख्यमंत्री के शीघ्र बदायूं आने का आश्वासन दिया。

मुख्य मुद्दे भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने मुख्यमंत्री के समक्ष राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूं की व्यवस्थाओं को और बेहतर एवं सुचारू किए जाने का विषय प्रमुखता से रखा। कछला पर्यटन स्थल के विकास से जुड़े विषय को भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। कछला पर्यटन स्थल के ...