Badaun News: बदायूं अस्पताल संचालक के साथ वार्डआया का नाम भी होगा मुकदमे में शामिल
बदायूं, अक्टूबर 27 -- Badaun News: बदायूं। सिविल लाइंस क्षेत्र में बिना रजिस्ट्रेशन संचालित बदायूं अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में अस्पताल संचालक संजय कुमार के खिलाफ दर्ज हुए मुकदमे में अब महिला अस्पताल की वार्डआया और उसकी बेटी का नाम भी शामिल किया जाएगा। मृतिका के परिजनों ने तीसरी बार सिविल लाइंस पुलिस को तहरीर देने से पहले आंदोलन की चेतावनी दी। जिसके बाद सिविल लाइंस पुलिस बैकफुट पर आ गई। भाजपा नेता मनोज मोदी के साथ मालवीय आवास गृह पर पहुंचे मृत जच्चा-बच्चा के परिजनों ने कहा पुलिस मुख्य आरोपी वार्डआया और उसकी बेटी समेत परिजनों को बचा रही है। इसके बाद सीओ सिटी स्तर से आश्वासन दिया गया कि जो भी आरोपी हैं उनका नाम मुकदमे में शामिल किया जाएगा। 20 अक्तूबर को महिला अस्पताल की वार्डआया ने अपने यहां मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव सगराय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.