Badaun News: बदायूं अस्पताल के संचालक पर होगा केस, स्वास्थ्य विभाग ने भेजी तहरीर
बदायूं, अक्टूबर 23 -- Badaun News: सिविल लाइंस क्षेत्र में संचालित बदायूं अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत के बाद पुलिस ने भले ही दो तहरीर जाने के बाद आरोपियों पर कार्रवाई न की हो, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए जाने को तहरीर भेजी है। पुलिस अधिकारियों को भेजी गई तहरीर में स्पष्ट रूप से बदायूं अस्पताल संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने को कहा है। इसके साथ ही इस पूरे घटनाक्रम में जिम्मेदार ठहराई गई जिला महिला अस्पताल की वार्डआया और उसके परिजनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई तेज की गई है। तीन दिन पहले सिविल लाइंस क्षेत्र में एआरटीओ आफिस के पास संचालित बदायूं अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत हुई थी। जच्चा-बच्चा की मौत के बाद परिजनों ने जिला महिला अस्पताल में तैनात वार्डआया को दोषी ठहराया था। वार्डआया गर्भवती को उस फर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.