Badaun News: बड़े सरकार की जियारत के पास कार पलटी, एक युवक की मौत, पांच घायल
बदायूं, नवम्बर 9 -- Badaun News: सिविल लाइंस क्षेत्र में बड़े सरकार की जियारत के पास अनियंत्रित कार पलटने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि पांच घायल हो गए। घायलों का इलाज चल रहा है। कार सवार छह युवक बदायूं से उझानी जा रहे थे। सोमवार रात करीब 10:30 बजे अचानक उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने एक घायल प्रेम गुप्ता उर्फ सक्षम को मृत घोषित कर दिया। एक घायल की हालत गंभीर होन पर हायर सेंटर रेफर किया गया है। सूचना पर सीओ सिटी और प्रभारी निरीक्षक ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और घटना की जानकारी ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.