बदायूं, जुलाई 26 -- Badaun News: बिल्सी। नगर के बाबा इंटरनेशनल स्कूल के कक्षा-दो के विद्यार्थियों ने बदायूं स्थित राजकीय पौधशाला का शैक्षिक भ्रमण कर प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण के महत्व को नजदीक से जाना। भ्रमण के दौरान बच्चों ने सजावटी, औषधीय, फलदार और छायादार पौधों का अवलोकन किया तथा बीज, कलम और अन्य विधियों से पौध तैयार करने की प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की। विद्यालय निदेशक अनुज वार्ष्णेय ने कहा कि व्यावहारिक अनुभव बच्चों के समग्र विकास के लिए आवश्यक हैं और ऐसे भ्रमण उनमें प्रकृति के प्रति लगाव व पर्यावरण संरक्षण की भावना विकसित करते हैं। प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी, प्रशासक अमित माहेश्वरी आदि स्टाफ मौजूद रहा। यह भी पढ़ें- Bhabua News: पाराडाइज के बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: बच्चों को ...