Badaun News: बच्चों को पाठ पढ़ाएंगे शिक्षक, बीएसए दिये हैं निर्देश
बदायूं, अक्टूबर 9 -- Badaun News: जिले के परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को सुरक्षित माहौल देने और उन्हें बाल अपराधों के प्रति जागरूक करने के लिये एक विशेष मुहिम शुरू की जा रही है। इस मुहिम के तहत बच्चों को गुड टच-बैड टच के बारे में बताया जायेगा। बेसिक शिक्षा विभाग अब प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों को गुड टच और बैड टच(सुरक्षित और असुरक्षित स्पर्श) के बारे में जागरूक करेगा। इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जिले के सभी बीईओ को निर्देश जारी कर इसे तत्काल प्रभाव से लागू कराने को कहा है। बीएसए की इस मुहिम के तहत स्कूलों में तैनात शिक्षक बच्चों को बहुत ही सरल और संवेदनशील तरीके से गुड टच और बैड टच के बीच का अंतर समझाएंगे। बच्चों को बताया जायेगा कि अगर कोई उन्हें गलत तरीके से छूने का प्रयास करता है, तो वह बिना डरे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.