Badaun News: बच्चों को डांटने पर विवाद, महिला और परिजनों से मारपीट
बदायूं, नवम्बर 4 -- Badaun News: उसावां, संवाददाता।क्षेत्र के गांव अस्धरमई निवासी नीलम पत्नी रमेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 25 अक्तूबर की सुबह करीब साढ़े सात बजे वह अपने छोटे बच्चों को डांटकर समझा रही थीं। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाली एक महिला को लगा कि नीलम उन्हें गालियां दे रही हैं।इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। पीड़िता का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाली महिला ने अपने पति को बुला लिया। इसके बाद दोनों ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि लाठी-डंडों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। शोर मचाने पर उनकी बेटी पार्वती और पति बचाने पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट कर घायल कर दिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने दंपति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.