Badaun News: बच्चों की आकर्षक वेशभूषा ने मोहा मन
बदायूं, नवम्बर 28 -- Badaun News: बिल्सी। बाबा इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को पीजी से केजी तक के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों के लिए घोस्ट हंट कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। इसमें बच्चों ने विभिन्न डरावने और मनोरंजक किरदारों की आकर्षक वेशभूषा धारण कर प्रतिभाग किया। बच्चों के अनोखे रूप, रचनात्मक मेकअप और मनमोहक अदाओं ने सभी का मनमोह लिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों में खासा उत्साह दिखाई दिया। इस गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी कल्पनाशीलता, रचनात्मकता और अभिव्यक्ति की प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला। निदेशक अनुज वार्ष्णेय एवं निदेशिका साधना वार्ष्णेय ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ मनोरंजक और रचनात्मक गतिविधियां भी जरूरी हैं। प्रधानाचार्य रूपा माहेश्वरी ने बच्चों के उत्साह की सराहना करते हुए उनका उत्स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.