बदायूं, जुलाई 30 -- Badaun News: बदायूं, संवाददाता। बकरी चराने गया किशोर करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी। हादसा सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में रसूलपुर और दौंरी गांव के बीच हुआ। दौंरी के रहने वाले भारत 16 वर्ष पुत्र रामदास बुधवार को बकरियां चराने के लिए जंगल गया था। इसी दौरान वहां तार टूटा पड़ा था, उसकी चपेट में आने से उसे करंट लग गया और गंभीर रूप से झुलस गया। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: खेत में भैंस हटाने गए किसान की करंट लगने से मौत आसपास मौजूद लोगों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद मृ...