बदायूं, जुलाई 5 -- Badaun News: बकरी चराने खेत पर गए किशोर की तालाब में डूबने से मौत हो गई। किशोर की मौत की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं, किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मामला दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव पलिया गुर्जर का है। गांव निवासी मुनेश का 13 वर्षीय बेटा सत्येंद्र शनिवार को खेत पर बकरी चराने गया था। इसी दौरान तेज गर्मी होने पर वह पास के तालाब में नहाने के लिए उतर गया। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। यह भी पढ़ें- Balia News: पोखरा में नहाते समय डूबकर किशोर की मौत तलाश के दौरान स्थानीय लोगों ने तालाब में सत्येंद्र को डूबा हुआ देखा। ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाल...