Badaun News: बंदर भगाने के दौरान छत से गिरकर बुजुर्ग की मौत
बदायूं, अगस्त 22 -- Badaun News: घर की छत पर बंदर भगाने गए एक वृद्ध हादसे का शिकार हो गए। बंदरों को भगाने के बाद नीचे उतरते समय उनका संतुलन बिगड़ गया और वह ऊंचाई से नीचे गिर पड़े। गंभीर रूप से घायल वृद्ध को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वृद्ध की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। हादसा उघैती थाना क्षेत्र की उघैती शर्की पट्टी में हुआ। यहां रहने वाले रघुवीर कश्यप 80 वर्ष पुत्र मथुरी अपने घर की छत पर पहुंचे थे। बताया जाता है कि घर की छत पर बंदर आ गए थे, जिन्हें भगाने के लिए वह ऊपर गए थे।
घटना का विवरण बंदरों के हट जाने के बाद रघुवीर कश्यप छत से नीचे उतर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह छत से नीचे सीमेंट के फर्श पर जा गिरे। गिरने की आवाज सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो उन्हें गंभीर र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.