बदायूं, सितम्बर 2 -- Badaun News: बिसौली, संवाददाता। गांव कोट रतनपुर में मंगलवार को बंदरों के झुंड ने एक युवक को घेर लिया। बंदरों से बचने के प्रयास में युवक छत के छज्जे से सड़क पर जा गिरा। हादसे में युवक के हाथ में फ्रैक्चर हो गया, जबकि सिर और कमर में भी गंभीर चोटें आई हैं।गांव निवासी गुड्डू पुत्र पन्नालाल 35 वर्ष की छत से बंदर हाथ वाला पंखा लेकर भाग गया था। पत्नी कमलेश ने बताया कि पंखा उठाने को गुड्डू छत पर पहुंचे। छत पर पहले से बंदरों का झुंड बैठा था। गुड्डू को देखते ही बंदर उनकी ओर दौड़ पड़े। घबराकर पीछे हटते समय वह छज्जे से नीचे सड़क पर जा गिरे। हादसे के बाद परिजन उन्हें गांव के निजी चिकित्सक के पास ले गये। हालत गंभीर देखते हुये गुड्डू को सीएचसी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ग्रामीणों का...