बदायूं, अक्टूबर 25 -- Badaun News: बंदरों के झुंड को देखकर डरकर भाग रहे एक युवक का छत से संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। हादसा शनिवार दोपहर नगर के चौधरी मोहल्ले में हुआ। यहां रहने वाला सेबू अपनी मां के साथ घर की छत पर बैठा था। इसी दौरान बंदरों का एक झुंड छत पर आ गया। बंदरों ने सेबू को घुड़की मारी तो वह डरकर भागने लगा। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे गिर पड़ा। हादसे में सेबू गंभीर रूप से घायल हो गया। चीखपुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां प्राथमिक इलाज के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं रेफर कर दिया गया।मेडिक...