बदायूं, जुलाई 12 -- Badaun News: बिनावर। क्षेत्र के गांव निजामपुर में विद्युत विभाग की ओर से खुले तारों के स्थान पर बंच केबल डालने के कार्य का गांव वालों ने उस वक्त विरोध शुरू कर दिया जब बंच केबल घटिया दिखाई दी। ग्रामीणों ने बंच केबल की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए गांव में लाइन नहीं पड़ने दी। इसके बाद ठेकेदार गांव से वापस चला गया। बिनावर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े गांव निजामपुर में घटिया बंच केबल लगाए जाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया। शनिवार को ठेकेदार गांव में खुली लाइनों की जगह बंच केबल के कार्य को पहुंचा था। ठेकेदार की मौजूदगी में लेबर ने जब बंच केबल डालने का कार्य शुरू किया तो बंच केबल को घटिया बताते हुए ग्रामीणों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। यह भी पढ़ें- Purnia News: समस्या के समाधान का भरोसा, धरना प्रदर्शन समाप्त ...