Badaun News: फोन कर घर बुलाया, युवक को बेल्ट और लात-घूंसों से पीटा
बदायूं, नवम्बर 27 -- Badaun News: बिनावर। थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर में फोन कर घर बुलाने के बाद चार लोगों ने एक युवक की पिटाई कर दी। आरोप है कि युवक को घर में बैठाकर पहले गाली-गलौज की गई, फिर बेल्ट और लात-घूंसों से पीटा गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मामला बिनावर थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर का है। बिसौली क्षेत्र के गांव तेगा भीकमपुर निवासी टिंकू पुत्र नंदन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 23 नवंबर को उसके मामा हरिपाल और जगपाल ने फोन कर उसे घर बुलाया था। वहां पहुंचने पर हरिपाल, जगपाल, मुनीश पुत्र जगपाल और लालू पुत्र हरिपाल ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर जगपाल ने गर्दन पकड़कर उसे जमीन पर गिरा दिया। मुनीश ने बेल्ट से पीटा, जबकि हरिपाल और लालू ने लात-घूंसों से मारपीट की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.