बदायूं, अक्टूबर 25 -- Badaun News: बदायूं। शहर में अतिक्रमण की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। पहले फुटपाथ पर कब्जा किया गया और अब सड़क तक अतिक्रमण फैल गया है। नतीजा यह है कि शहर की प्रमुख सड़कों पर आवागमन मुश्किल हो गया है। दुकानदारों ने फुटपाथ पर दुकानें सजा ली हैं तो कहीं अस्थायी ठेले और खोखे सड़क तक आ गए हैं। कई स्थानों पर स्थायी निर्माण के कारण सड़क की चौड़ाई भी कम हो गई है। इससे रोजाना जाम लग रहा है और राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। कलक्ट्रेट से अस्पताल रोड तक अतिक्रमण का दायरा बढ़ता जा रहा है। सरकारी कार्यालयों और प्रमुख मार्गों के आसपास कब्जे होने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं दिख रही है। बस स्टैंड क्षेत्र में भी सड़क किनारे अतिक्रमण के चलते आवागमन प्रभावित होता है। यहां सड़क का हिस्सा बाजार की तरह इस्तेमाल हो रहा है।...