Badaun News: फायर सिस्टम से लैस होगा मेडिकल कॉलेज, 33.46 लाख जारी
बदायूं, अक्टूबर 1 -- Badaun News: राजकीय मेडिकल कॉलेज अब फायर फाइटिंग सिस्टम से लैस होगा। मेडिकल कॉलेज में किसी वजह से आग लगे तो उसपर तुरंत काबू किया जाएगा। इसके लिए शासन ने आग से बचाने के सभी उपकरणों पर खर्च होने वाली धनराशि को जारी किया है। फायर फाइटिंग सिस्टम के लिए शासन की ओर से 33.46 लाख का बजट जारी किया है। जल्द ही कॉलेज के अंदर यह सिस्टम लगाया जाएगा। ताकि मरीज, तीमारदार और स्टाफ के लिए ऐसी स्थिति में राहत मिल सके। राजकीय मेडिकल कॉलेज में अब तक अचानक लगने वाली आग से बचाव के लिए सिर्फ चुनिंदा उपकरण ही लगाए गए थे जो भीषण आग पर किसी भी सूरत में काबू नहीं पा सकते थे। ऐसे में मरीज, तीमारदार और स्टाफ के लिए खतरा बना हुआ था। यहां पर भीषण आग से बचाने के लिए कोई मजबूत उपकरण न होने और प्लानिंग न होने की वजह से फायर फाइटिंग सिस्टम से जुड़े हुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.