Badaun News: फायरिंग और मारपीट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
बदायूं, अक्टूबर 21 -- Badaun News: बिल्सी। कोतवाली पुलिस ने फायरिंग और मारपीट के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। एसआई रामसेवक राठौर ने बताया कि क्षेत्र के गांव बैन निवासी हरीश चंद्र सिंह ने 16 जुलाई को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि आरोपियों ने तमंचे से जान से मारने की नीयत से फायर किया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस पहले ही दो आरोपियों केहर सिंह और उदय प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। मंगलवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर वांछित आरोपी मोहित कुमार सिंह निवासी गांव बैन को बिल्सी नगर के बदायूं अड्डे से गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- Shamli News: युवक पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग, रिपोर्ट दर्ज उसके खिलाफ संब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.