Badaun News: फसल में कीटनाशक दवा लगाते समय किसान की मौत
बदायूं, अगस्त 23 -- Badaun News: धान की फसल में कीटनाशक दवा का छिड़काव करते समय किसान की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौत की वजह स्पष्ट न होने पर बिसरा सुरक्षित कर जांच को भेजा गया है। किसान की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। शुक्रवार शाम रियोनाई गांव निवासी मनोज अपने खेत में खड़ी धान की फसल पर कीटनाशक दवा का छिड़काव कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। हालत खराब होते देख मौके पर मौजूद परिजन उन्हें आनन-फानन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ की मौत, मचा कोहराम यहां चिकित्सकों ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन इलाज के दौरान मनोज ने दम तोड़ दिया। किसान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.