Badaun News: फर्जी बैनामा कर जमीन बेचने पर चार के खिलाफ मुकदमा
बदायूं, जुलाई 27 -- Badaun News: बदायूं, संवाददाता। जमीन का फर्जी बैनामा कर धोखाधड़ी, जालसाजी और छद्म प्रतिरूपण करने के आरोप में न्यायालय के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि पहले बेची जा चुकी जमीन का दोबारा बैनामा करा दिया गया। सहसवान कोतवाली क्षेत्र के हमूपुरा चमरपुरा गांव में रहने वाले शीराज मुर्तजा ने न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट सहसवान में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसने फकीर मुहम्मद से 13 जुलाई 2018 को एक लाख रुपये देकर जमीन का पंजीकृत बैनामा कराया था और तभी से उसका कब्जा था। स्टाम्प अधिनियम की कार्रवाई के चलते नामांतरण नहीं हो सका, जबकि बैनामा किसी न्यायालय से निरस्त नहीं हुआ था। राजस्व अभिलेखों में फकीर मुहम्मद का नाम दर्ज होने का लाभ उठाकर फकीर मुहम्मद, शवाना, अब्दुल मुहम्मद खान और आरिस ने साजिश रची।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.