बदायूं, सितम्बर 20 -- Badaun News: जरीफनगर क्षेत्र में दूसरे इलाके में अवैध तरीके से दी गई दबिश के मामले में चौकी प्रभारी समेत पांच पुलिस कर्मियों के निलंबन के बाद अब थाना प्रभारी बाबूराम गौतम भी कार्रवाई के घेरे में आ सकते हैं। पूरे प्रकरण की जांच कर रहे एसपी सिटी अभिषेक सिंह ने थाना प्रभारी को बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस जारी किया है। इससे पहले निलंबित पांचों पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। बीती सात सितंबर की रात करीब साढ़े 12 बजे जरीफनगर थाने की पुलिस चौकी बस्तोई सीकरी के प्रभारी दरोगा मनीष भारद्वाज ने अपने चार सिपाहियों के साथ दूसरे क्षेत्र के गांव दियोहरा शेखपुर गांव में निजी कार और सादा वर्दी में दबिश दी थी। गांव निवासी अमरीश, उदय प्रकाश और उनके पिता कृपाल सिंह को घर में सोते हुए उठा लिया था। विरोध करने पर घर में तोड़फो...